पीवीआरः नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा सिनेमा घर

पीवीआर ने नोएडा में अपना पहला और उत्तर भारत में सबसे बड़ा मल्टिप्लेक्स आईमैक्स लॉन्च किया है।

अपडेटेड Mar 28, 2016 पर 9:28 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पीवीआर ने नोएडा में अपना पहला और उत्तर भारत में सबसे बड़ा मल्टिप्लेक्स आईमैक्स लॉन्च किया है। पीवीआर ने अपने इस सिनेमा घर का नाम पीवीआर सुपरप्लेक्स रखा है। पीवीआर सुपरप्लेक्स नोएडा के लॉजिक सिटी सेंटर मॉल में बनाया गया है जिसमें 15 स्क्रीन मौजूद हैं। इसके अलावा अलग-अलग चार कैटेगरी यानी गोल्ड-क्लास, 4डीएक्स, आईमैक्स, डॉल्बी एटम्स के साथ-साथ बच्चों के लिए अलग से ऑडिटोरियम की सुविधा दी गई है।

    पीवीआर सुपरप्लेक्स में मूवी मनोरंजन के साथ मूवी देखने आ रहे लोगों को खाने-पीने के लिए भी बड़ी संख्या में विकल्प दिए गए हैं। पीवीआर का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में सिनेमा घर एक छत के नीचे होने से लोगों को मुवी के ढ़ेर सारे विकल्प और ज्यादा शो के साथ-साथ लंबे समय एक ही मुवी को देखने का मौका भी मिलेगा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।