क्वेस कॉर्प की शानदार लिस्टिंग, 500 रु हुआ पर लिस्ट

क्वेस कॉर्प का इश्यू प्राइस 317 रु था। इस इश्यू के जरिए कंपनी की 317 करोड़ रु जुटाने की योजना है।

अपडेटेड Jul 12, 2016 पर 2:57 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज क्वेस कॉर्प की शानदार लिस्टिंग हुई है और ये इश्यू करीब 145 गुना सब्सक्राइब हुआ है। क्वेस कॉर्प का इश्यू प्राइस 317 रु था। इस इश्यू के जरिए कंपनी की 317 करोड़ रु जुटाने की योजना है। थॉमस कुक इस कंपनी के प्रमोटर है। बीएसई पर क्वेस कॉर्प 499 रु पर और एनएसई पर 500 रु पर लिस्ट हुआ है  जिससे निवेशकों को 57 फीसदी का लिस्टिंग गेन हुआ है।

    क्वेस कॉर्प के सीएफओ सुब्रत नाग का कहना है कि कर्ज कम करने का और एबिटा मार्जिन बढ़ाने का कंपनी का लक्ष्य है। साथ ही अगले 12-18 महीने में 80 करोड़ रु तक का अधिग्रहण करने की कंपनी की योजना है।

    सेंट्रम ब्रोकिंग के हेड ऑफ इक्विटी रिसर्च सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि  क्वेस कॉर्प में मौजूदा वैल्यूएशन पर मुनाफावसूली करने की सलाह होगी। वैल्यूएशन के लिहाज से शेयर अभी थोड़ा महंगा लग रहा है। रिटेल निवेशकों को फिलहाल इससे दूर रहने की सलाह होगी।

    क्वेस कॉर्प की शानदार लिस्टिंग के बाद जानकार इसमें मुनाफावसूली की सलाह दे रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट आनंद टंडन का कहना है कि कंपनी जिस सेक्टर में काम करती है उसमें जोखिम ज्यादा है जबकि मार्जिन कम हैं। 

    वीडियो देखें

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।