आज क्वेस कॉर्प की शानदार लिस्टिंग हुई है और ये इश्यू करीब 145 गुना सब्सक्राइब हुआ है। क्वेस कॉर्प का इश्यू प्राइस 317 रु था। इस इश्यू के जरिए कंपनी की 317 करोड़ रु जुटाने की योजना है। थॉमस कुक इस कंपनी के प्रमोटर है। बीएसई पर क्वेस कॉर्प 499 रु पर और एनएसई पर 500 रु पर लिस्ट हुआ है जिससे निवेशकों को 57 फीसदी का लिस्टिंग गेन हुआ है।
