रैनबैक्सी के पूर्व प्रोमोटर्स पर जुर्माना

रेनबैक्सी के पूर्व प्रोमोटर मलविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह पर 40 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगा है।

अपडेटेड May 06, 2016 पर 10:24 AM

रेनबैक्सी के पूर्व प्रोमोटर मलविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह पर 40 करोड़ डॉलर यानी करीब 2600 करोड़ का जुर्माना लगा है। सिंगापुर की आर्बिट्रेशन कोर्ट ने ये जुर्माना लगाया है। सिंह भाइयों पर दाइची सैंक्यो के साथ डील के समय गलत जानकारियां देने का आरोप है। दाइची सैंक्यो ने 2008 में रैनबैक्सी में प्रोमोटर्स का हिस्सा 240 करोड़ डॉलर में खरीदा था।

बता दें कि दाइजी सैंक्यो ने 2013 में सिंह भाइयों के खिलाफ सिंगापुर में मुकदमा किया था। दायची का आरोप है कि सिंह भाइयों ने दवाओं में गड़बड़ी के मामले में अमेरिका में चल रही जांच पर जानकारी नहीं दी। इसकी वजह से 2013 में दायची को 50 करोड़ डॉलर का जुर्माना देना पड़ा। वहीं सिंह भाईयों का कहना है कि वो इस मामले पर कानूनी सलाह ले रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।