Get App

आरबीएल बैंक: मुनाफा बढ़ा, एनपीए मामूली घटा

दूसरी तिमाही में आरबीएल बैंक का मुनाफा 34.4 फीसदी बढ़कर 89.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2016 पर 5:02 PM
आरबीएल बैंक: मुनाफा बढ़ा, एनपीए मामूली घटा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आरबीएल बैंक का मुनाफा 34.4 फीसदी बढ़कर 89.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आरबीएल बैंक का मुनाफा 66.9 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर तिमाही में आरबीएल बैंक को 28.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आरबीएल बैंक की ब्याज आय 59.4 फीसदी बढ़कर 302.9 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आरबीएल बैंक की ब्याज आय 190 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आरबीएल बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.13 फीसदी के मुकाबले 1.1 फीसदी रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आरबीएल बैंक का नेट एनपीए 0.66 से घटकर 0.55 फीसदी रहा है।

अगर रुपये में आरबीएल बैंक का ग्रॉस एनपीए देखें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में ये 252.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 274.7 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं अगर रुपये में आरबीएल बैंक का नेट एनपीए देखें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में ये 147.8 करोड़ रुपये से घटकर 138 करोड़ रुपये हो गया है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आरबीएल बैंक की प्रॉविजनिंग 42.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 49.6 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आरबीएल बैंक की प्रॉविजनिंग 22.3 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें