डॉ रेड्डीज ने की 35 करोड़ डॉलर की डील

डॉ रेड्डीज के मुताबिक अमेरिका में इन प्रोडक्ट्स की बिक्री करीब 3.5 सौ करोड़ डॉलर में होगी।

अपडेटेड Jun 11, 2016 पर 5:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फार्मा कंपनी डॉ रेड्डीज ने अमेरिका में 8 अब्रीविएटेड न्यू ड्रग एप्लिकेशन का पोर्टफोलियो खरीदने के लिए टेवा फार्मास्यूटिकल्स और एलरगैन की सहयोगी कंपनी के साथ समझौता किया है। ये डील 35 करोड़ डॉलर में हुई है।

    डॉ रेड्डीज के मुताबिक अमेरिका में इन प्रोडक्ट्स की बिक्री करीब 3.5 सौ करोड़ डॉलर में होगी। कंपनी के को-चेयरमैन और सीईओ जी वी प्रसाद ने भरोसा जताया कि इस डील से डॉ रेड्डीज को अपना पोर्टफोलियो सुधारने में मदद मिलेगी और ग्रोथ के नए मौके मिलेंगे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।