रिलायंस कैपिटल के मुनाफे में 1.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कैपिटल का मुनाफा 1.2 फीसदी बढ़कर 253 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 24, 2016 पर 5:29 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कैपिटल का मुनाफा 1.2 फीसदी बढ़कर 253 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कैपिटल का मुनाफा 250 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कैपिटल की आय 2 गुना बढ़कर 4886 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कैपिटल की आय 2346 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस कैपिटल का एबिटडा 1054 करोड़ रुपये से बढ़कर 1130 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस कैपिटल का एबिटडा मार्जिन 4.9 फीसदी से बढ़कर 23.1 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।