रिलायंस कम्यूनिकेशंस के मुनाफे में 3.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशंस का मुनाफा 3.5 फीसदी बढ़कर 177 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 30, 2016 पर 6:44 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशंस का मुनाफा 3.5 फीसदी बढ़कर 177 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशंस का मुनाफा 171 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशंस की आय 6.4 फीसदी बढ़कर 5617 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशंस की आय 5277 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशंस का एबिटडा 1782 करोड़ रुपये से घटकर 1657 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशंस का एबिटडा मार्जिन 33.8 फीसदी से घटकर 29.5 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।