आज रिलायंस डिफेंस का शेयर फोकस में रहेगा। दरअसल, कंपनी को रक्षा क्षेत्र में 15 नए लाइसेंस मिले है। सूत्रों की माने तो डीआईपीपी ने नए लाइसेंस को हरी झंडी दिखा दी है। ये लाइसेंस भारी हथियार, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, यूएवी जैसे उपकरण बनाने के लिए मिले है।
कंपनी के पास पहले से ही 11 इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट के लाइसेंस मौजूद है। नए लाइसेंस मिलने के बाद रिलायंस डिफेंस के पास 3 लाख करोड़ रुपये के घरेलू डिफेंस प्रोजेक्ट हो जाएंगे। वहीं ग्लोबल मार्केट में कंपनी का लक्ष्य साढ़े 4 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हासिल करना है।