आज रिलायंस डिफेंस भी फोकस में रहा है। कंपनी ने गुजरात मेरिटाइम बोर्ड के साथ 30 साल का करार किया है। ये डील डिफेंस और कमर्शियल शिपयार्ड का काम करने के लिए साइन हुई है। ये करार 30 साल का है यानी ये जून 2046 में खत्म होगा। हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि इस डील की मियाद बढ़ाई जा सकती है। इस डील की खबर आने के बाद से ही रिलायंस डिफेंस के शेयर में अच्छी मजबूती देखने को मिली है।
