रिलायंस जियो के वेल्कम ऑफर को ट्राई से बड़ी राहत मिली है। ट्राई ने फ्री डाटा और फ्री कॉलिंग को लेकर उठाई गई दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की आपत्तियों को दरकिनार कर दिया है। ट्राई ने साफ किया है कि जियो का ऑफर किसी कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं हैं। ये ऑफर नियमों के दायरे में ही है। हालांकि रिलायंस जियो अब 3 दिसंबर से ज्यादा फ्री कॉलिंग और फ्री डाटा सर्विस का ऑफर नहीं दे पाएगी। पहले ये ऑफर 31 दिसंबर तक था।
ट्राई नियमों के मुताबिक कोई कंपनी सिर्फ 90 दिन के लिए ही ऐसे ऑफर पेश कर सकती है। आपको बता दें कि रिलायंस का प्रोमोशनल ऑफर 31 दिसंबर है ऐसे में जिन ग्राहकों को देर से सिम मिलेगा उन्हें ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा।
डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल डॉट कॉम नेटवर्क 18 समूह का हिस्सा है। मनीकंट्रोल डॉट कॉम और अन्य डिजिटल, प्रिंट और टीवी चैनल नेटवर्क 18 के अंतर्गत आते हैं। नेटवर्क 18 का स्वामित्व और प्रबंधन रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाथ में है।