धमाकेदार लॉन्च से टेलीकॉम सेक्टर में हलचल मचाने वाली रिलायंस जियो ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऑपरेशंस शुरू करने के एक महीने में ही कंपनी ने 1 करोड़ 60 लाख से ज्यादा ग्राहक जोड़े हैं जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले ऐसी कोई भी टेलीकॉम कंपनी नहीं है जिसने इतने कम समय में इतने ज्यादा ग्राहकों को अपनी सर्विस से जोड़ा हो।
