Get App

RIL के शेयर 44वीं AGM के दिन 2.35 फीसदी टूटकर BSE पर 2,153.35 रु के स्तर पर हुए बंद

आज 44वीं AGM के दिन रिलायंस के शेयर BSE पर 2.35 फीसदी टूटकर 2,153.35 रुपये पर बंद हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2021 पर 8:13 AM
RIL के शेयर 44वीं  AGM के दिन 2.35 फीसदी टूटकर  BSE पर 2,153.35 रु के स्तर पर हुए बंद

24 जून यानी आज 44वीं AGM के दिन रिलायंस के शेयर BSE पर 2.35 फीसदी टूटकर 2,153.35 रुपये पर बंद हुआ है। कंपनी के चेयरमैन ने इस मौके पर बोलते हुए कहा है कि महामारी काल में चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बावजूद वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड रवेन्यू 5.4 लाख करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस में शानदार बढ़त देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेट EBITDA करीब 98,000 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के EBITDA में करीब 50 फीसदी योगदान कंज्यूमर बिजेनस का रहा है।

मुकेश अंबानी ने इस अवसर पर नए एनर्जी बिजनेस के लॉन्च का ऐलान किया। साथ उन्होंने जियो और रिलायंस रिटेल के ग्रोथ प्लान पर भी जानकारी दी। आज उन्होंने 5g स्मार्ट फोन के लॉन्च का भी ऐलान किया है। यह ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि गूगल और जियो की टीम ने मिलकर एक शानदार स्मार्ट फोन डेवलप किया है। जिसका नाम हमने जियो फोन नेक्स्ट रखा है।
 
यह फुल्ली फीचर्ड स्मार्ट फोन है जो गूगल और जियो के सभी एप्लीकेशन को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही एंड्राइड प्ले स्टोर पर उपलब्ध सभी ऐप इस पर काम कर पाएंगे। इसको भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गूगल और जियो ने मिलकर बनाया है।

बता दें कि पिछले 10 साल में AGM के दिन RIL के शेयरों की चाल मिली जुली रही है। 10 साल में 6 साल ऐसे रहे हैं जब AGM के दिन शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि बाकी 4 AGM के दिनों में इजाफा देखने को मिला है।

डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल वेबसाइट नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का कंट्रोल इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है जिसकी रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र बेनेफिशियरी है.

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें