रॉयल एनफील्डः लॉन्च की एडवेंचर बाइक हिमालयन

रॉयल एनफील्ड की खास बाइक हिमालयन का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।

अपडेटेड Mar 16, 2016 पर 4:45 PM

रॉयल एनफील्ड की खास बाइक हिमालयन का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कंपनी ने अपनी एडवेंचर बाइक हिमालयन लॉन्च कर दी है। स्पोर्टी लुक और पॉवरफुल फीचर वाली इस बाइक की एक्स-शोरूम मुंबई कीमत 1 लाख 55 हजार रुपये है। इस बाइक में 411 सीसी का एयर कूल्ड इंजन लगा है और यह 6500 आरपीएम के साथ 24.5 बीएचपी की पॉवर जनरेट करती है।

इसका फ्रंट लुक बुलेट की दूसरी बाइक्स से अलग है। रफ्तार और एडवेंचर ट्रिप पर जाने के शौकीन लोगों के लिए यह सबसे पसंदीदा साबित हो सकती है। कल से इसकी बुकिंग शुरू होगी। और इस महीने के आखिर से बाइक की डिलिवरी भी शुरू हो जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।