आईटी कंपनी साएंट के पहली तिमाही में अच्छे नतीजे रहे हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 74 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 66 करोड़ रुपये रहा था। अप्रैल-जून तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की आय भी करीब 2 फीसदी बढ़कर 830 करोड़ हो गई है। कंपनी के मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है और तिमाही आधार पर एबिटडा मार्जिन 12.5 फीसदी से बढ़कर 13.2 फीसदी हो गया है।
