दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी नोट 7 पर से पर्दा उठा दिया है। सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन को न्यूयॉर्क में लांच किया। कैसा है गैलेक्सी नोट 7 आइयें देखते हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 सैमसंग की गैलेक्सी नोट सीरीज का नया सूरमा। 5.7 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन वाला ये स्मार्टफोन दिखने में गजब का दिखता है। गैलेक्सी एस 7 एज की ही तरह गैलेक्सी नोट 7 में कर्व्ड एज वाली स्क्रीन दी गयी है जो इसे भीड़ से अलग करती है। नोट 7 का एक और फीचर इसे सभी स्मार्टफोन से अलग बनाता है वो है इसमें दिया गया आइरिश स्कैनर जो इस फोन की सिक्योरिटी को और पुख्ता करता है। आइरिश स्कैनर आपके रेटिना को पासवर्ड की तरह इस्तेमाल करता है।
