Get App

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 पर से उठा पर्दा

दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी नोट 7 पर से पर्दा उठा दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2016 पर 7:39 PM
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 पर से उठा पर्दा

दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी नोट 7 पर से पर्दा उठा दिया है। सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन को न्यूयॉर्क में लांच किया। कैसा है गैलेक्सी नोट 7 आइयें देखते हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 सैमसंग की गैलेक्सी नोट सीरीज का नया सूरमा। 5.7 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन वाला ये स्मार्टफोन दिखने में गजब का दिखता है। गैलेक्सी एस 7 एज की ही तरह गैलेक्सी नोट 7 में कर्व्ड एज वाली स्क्रीन दी गयी है जो इसे भीड़ से अलग करती है। नोट 7 का एक और फीचर इसे सभी स्मार्टफोन से अलग बनाता है वो है इसमें दिया गया आइरिश स्कैनर जो इस फोन की सिक्योरिटी को और पुख्ता करता है। आइरिश स्कैनर आपके रेटिना को पासवर्ड की तरह इस्तेमाल करता है।

एंड्राइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड मार्शमेलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन को आने वाले एंड्राइड नोगट का भी अपडेट मिलेगा ये पक्का है। तेजतर्रार परफॉरमेंस के लिए गैलेक्सी नोट 7 में स्नैपड्रैगन 820 ऑक्टकोर प्रोसेसर दिया है जिसका साथ देता है 4 जीबी रैम। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है जो गैलेक्सी एस 7 के कैमरे की ही तरह है। इसके साथ ही गैलेक्सी नेट 7 को एस 7 की ही तरह वाटरप्रूफ बनाया गया है। सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 7 की कीमत और इसकी लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है पर कयास लगाये जा रहे है कि ये फोन इस महीने के अंत तक भारतीय बाजार में बिकने लगेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें