सैमसंगः लॉन्च किए जे सीरीज के 2 स्मार्टफोन

सैमसंग ने आज भारतीय बाजार में जे सीरीज के दो नए स्मार्टफोन जे-5 और जे-7 लॉन्च किए हैं।

अपडेटेड May 09, 2016 पर 5:32 PM

सैमसंग ने आज भारतीय बाजार में जे सीरीज के दो नए स्मार्टफोन जे-5 और जे-7 लॉन्च किए हैं। दोनों ही फोन में 13 मेगापिक्सेल का बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इन फोन को आकर्षक बनाने के लिए इनमें एस-बाइक मोड और अल्ट्रा डाटा सेविंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ये दोनों स्मार्टफोन कल से फ्लिपकार्ट पर बिकना शुरू हो जाएंगे। जे-5 में 5 इंच और जे-7 में 5.5 इंच स्क्रीन दी गई है। दोनों ही फोन मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। जे-5 की कीमत 13990 रुपये और जे-7 की 15990 रुपये है। ये फोन फिलहाल स्टोर्स पर उपलब्ध नहीं होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।