सैमसंग के फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस7 और एस7 एज, 8 मार्च को भरत में दस्तक देंगे। एस7 सीरीज में सैमसंग के अबतक के गैलेक्सी सीरीज के तमाम लूपहोल्स को ठीक करने की कोशिश की गई है। फीचर्स के लिहाज से देखें तो गैलेक्सी एस7 और एस7 एज में ग्लास-मेटल डिजाइन दिया गया है, जोकि एस6 सीरीज में भी था।
5.1 इंच का गैलेक्सी एस7 और 5.5 इंच का गैलेक्सी एस7 एज 3डी ग्लास मेटल और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ है। दोनों फोन वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट हैं। गैलेक्सी एस7 में 4जीबी रैम है और इनमें 32 और 64 जीबी वर्जन मिलेंगे। दोनों फोन में 200 जीबी सपोर्ट के साथ माइक्रो-एसडी स्लॉट दिए गए हैं।
कैमरे के लिहाज से गैलेक्सी एस7 सीरीज में डुअल पिक्सेल, 12 मेगापिक्सेल रियर कैमरा है जिसमें एफ1.7 अर्पचर और स्मार्ट ओआईएस फीचर दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सेल का है। गैलेक्सी एस7 में बैटरी 3000 एमएएच और फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करता है। एस7 सीरीज की कीमत का अब तक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अटकलें हैं कि 60,000 रुपये के कम ही प्राइसिंग होगी।