Get App

एसबीबीजेः ₹210 का घाटा, ग्रॉस एनपीए बढ़कर 10.5%

तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एसबीबीजे का ग्रॉस एनपीए 6.2 फीसदी से बढ़कर 10.5 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2016 पर 1:50 PM
एसबीबीजेः ₹210 का घाटा, ग्रॉस एनपीए बढ़कर 10.5%

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर यानि एसबीबीजे को 210 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एसबीबीजे को 180 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एसबीबीजे की ब्याज आय 5.1 फीसदी घटकर 776.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एसबीबीजे की ब्याज आय 818.1 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एसबीबीजे का ग्रॉस एनपीए 6.2 फीसदी से बढ़कर 10.5 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एसबीबीजे का नेट एनपीए 3.65 फीसदी से बढ़कर 7.17 फीसदी रहा है।

रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीबीजे का ग्रॉस एनपीए 4592.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 7669.2 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीबीजे का नेट एनपीए 2626.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 5032.8 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एसबीबीजे की प्रोविजनिंग 995 करोड़ रुपये से घटकर 850 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 236.7 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें