एसबीआई प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए एसबीआई लाइफ में 5 फीसदी हिस्सा बेच सकता है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए बैंक की प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर और संस्थागत निवेशकों से बातचीत जारी है। ये डील 30 हजार करोड़ रुपये के वैल्युएशन पर हो सकती है। हालांकि बैंक ने इस खबर पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। आपको बात दें कि एसबीआई लाइफ में एसबीआई की 74 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि बीएनपी की हिस्सेदारी 26 फीसदी है।
