रिकॉर्ड सेल का सीजन, फ्लिपकार्ट का बिग रिकॉर्ड

ई-कॉमर्स कंपनियों ने रिकॉर्ड बिक्री के आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए हैं।

अपडेटेड Oct 05, 2016 पर 7:31 PM

ऑनलाइन फेस्टिव सेल का सीजन अभी चालू है और ई-कॉमर्स कंपनियों ने रिकॉर्ड बिक्री के आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए हैं। फ्लिपकार्ट ने 2 से 6 अक्‍टूबर तक चलने वाली बिग बिलयन डेज सेल के पहले दिन ही 1400 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड सेल की है।

कंपनी के मुताबिक उसकी एक दिन की सेल रिटेल के पूरे ऑर्गनाइज्ड सेक्टर से भी ज्यादा है, जो 1070 करोड़ रुपये का है। फ्लिपकार्ट ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले सीजन में कंपनी ने एक दिन में 650 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। इधर, शॉपक्लूज का बिजनेस इन पांच दिनों की सेल में पांच गुना हो गया है। कंपनी ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में 100 फीसदी ग्रोथ हासिल की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।