उत्तम गाल्वा कर्ज कम करने के लिए अपने प्लांट और सब्सिडियरी बेचने की तैयारी कर रहा है। कपंनी पर 10 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है जिसके चुकाने के लिए उसकी वर्धा और खोपोली के प्लांट बेचने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए कंपनी की पॉस्को और सिनर्जी स्टील से बातचीत भी हुई है। दोनों प्लांट को बेचकर कंपनी करीब 7 हजार करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
