बाजार में गिरावट बढ़ गई है और सेंसेक्स 83 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 7430 के स्तर के नीचे फिसल गया है। मिडकैप शेयरों में 0.76 फीसदी की गिरावट है और लार्जकैप शेयर 0.41 फीसदी टूटे हैं। स्मॉलकैप शेयर 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 83.00 अंक यानि 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 24741 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 31.80 अंक यानि 0.42 फीसदी गिरकर 7524 के स्तर पर आ गया है।
सेक्टरवार देखें तो एफएमसीजी और आईटी शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर गिरावट के लाल निशान में आ गए हैं। मेटल शेयरों में 3.23 फीसदी और मीडिया शेयरो में 2.38 फीसदी की बड़ी गिरावट है। फार्मा शेयरों में 2.16 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है। एनर्जी शेयरों में 1.73 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है।
निफ्टी के दिग्गज चढ़ने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, इंफोसिस, बैंक ऑफ बड़ौदा और पीएनबी में 1.90-0.61 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं गिरने वाले शेयरों में वेदांता 5.33 फीसदी और टाटा स्टील 5.17 फीसदी टूटे हैं। सिप्ला 4.50 फीसदी फिसला है। टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, केर्न इंडिया, ओएनजीसी, और बीएचईेल में 4.22-3.07 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।