Get App

शॉपर्स स्टॉप का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में शॉपर्स स्टॉप का मुनाफा 10.8 फीसदी घटकर 10.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2016 पर 6:55 PM
शॉपर्स स्टॉप का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में शॉपर्स स्टॉप का मुनाफा 10.8 फीसदी घटकर 10.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में शॉपर्स स्टॉप का मुनाफा 12 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में शॉपर्स स्टॉप की आय 6.8 फीसदी बढ़कर 954.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में शॉपर्स स्टॉप की आय 893.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में शॉपर्स स्टॉप का एबिटडा 57.6 करोड़ रुपये से घटकर 48 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में शॉपर्स स्टॉप का एबिटडा मार्जिन 6.4 फीसदी से घटकर 5 फीसदी रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में शॉपर्स स्टॉप की लाइक-टू-लाइक सेल्स ग्रोथ 3.4 फीसदी रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें