वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में श्री सीमेंट का मुनाफा 86.5 फीसदी बढ़कर 223.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में श्री सीमेंट का मुनाफा 119.7 रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में श्री सीमेंट का मुनाफा 86.5 फीसदी बढ़कर 223.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में श्री सीमेंट का मुनाफा 119.7 रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में श्री सीमेंट की आय 28 फीसदी बढ़कर 2017 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में श्री सीमेंट की आय 1576 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में श्री सीमेंट का एबिटडा 340.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 504.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में श्री सीमेंट का एबिटडा मार्जिन 21.6 फीसदी से बढ़कर 25.6 फीसदी रहा है।
जनवरी-मार्च तिमाही में श्री सीमेंट को 55.3 करोड़ रुपये का टैक्स राइट-बैक हासिल हुआ है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में श्री सीमेंट की अन्य आय 50.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 75.5 करोड़ रुपये रही है।
सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में श्री सीमेंट के पावर कारोबार की आय 296.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 426 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में श्री सीमेंट के पावर कारोबार का एबिटडा 118.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 220.6 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।