सीमेंसः मुनाफा 9.6% बढ़ा, आय 5.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सीमेंस का मुनाफा 9.6 फीसदी बढ़कर 177.4 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड May 06, 2016 पर 5:15 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सीमेंस का मुनाफा 9.6 फीसदी बढ़कर 177.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सीमेंस का मुनाफा 161.9 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सीमेंस की आय 5.2 फीसदी बढ़कर 2,783.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सीमेंस की आय 2,647 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सीमेंस का एबिटडा 22.4 फीसदी बढ़कर 306.2 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सीमेंस का एबिटडा 250.2 करोड़ रुपये रहा था।

    साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में सीमेंस का एबिटडा मार्जिन 9.5 फीसदी से बढ़कर 11 फीसदी रहा है। वित्त वर्ष 2016 की पहली छमाही में सीमेंस के नए ऑर्डर 34.7 फीसदी बढ़कर 6,390 करोड़ रुपये के रहे हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।