सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 13.7% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 13.7 फीसदी बढ़कर 164.8 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 12, 2016 पर 4:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 13.7 फीसदी बढ़कर 164.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का मुनाफा 145 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज की आय 15 फीसदी बढ़कर 2,287.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज की आय 1,730.6 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का एबिटडा 328 करोड़ रुपये से बढ़कर 412.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का एबिटडा मार्जिन 16.5 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।