साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 45.6% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 45.6 फीसदी बढ़कर 95.1 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 08, 2016 पर 2:08 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 45.6 फीसदी बढ़कर 95.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 65.3 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की ब्याज आय 8.2 फीसदी बढ़कर 373.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की ब्याज आय 345.3 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.77 फीसदी से बढ़कर 3.96 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का नेट एनपीए बिना बदलाव के 2.89 फीसदी पर बरकरार रहा है।

    रुपये में साउथ इंडियन बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ग्रॉस एनपीए 1562 करोड़ रुपये से बढ़कर 1652 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का नेट एनपीए 1185 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 1192 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की प्रोविजनिंग 116.2 करोड़ रुपये से मामूली घटकर 114 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 79.5 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।