Get App

साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 17.8% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 17.8 फीसदी बढ़कर 110.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2016 पर 2:23 PM
साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 17.8% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 17.8 फीसदी बढ़कर 110.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 93.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की ब्याज आय 14.6 फीसदी बढ़कर 445.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की ब्याज आय 338.4 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए बिना बदलाव के 3.96 फीसदी रहा है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का नेट एनपीए 2.89 फीसदी से घटकर 2.77 फीसदी रहा है।

तिमाही दर तिमाही आधार पररुपये में एनपीए पर नजर डालें तो  जुलाई-सितंबर तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 1651.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1745.3 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें