दक्षिण, पश्चिम भारत में अच्छी डिमांडः एस्कॉर्ट्स

पिछले 2 साल से ग्रोथ में सुस्ती के बाद ये पहली तिमाही रही है जहां ट्रैक्टर सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है।

अपडेटेड Jul 29, 2016 पर 11:38 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एस्कॉर्ट्स का मुनाफा 33.5 फीसदी बढ़कर 47 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एस्कॉर्ट्स का मुनाफा 35.2 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एस्कॉर्ट्स की आय 9.4 फीसदी बढ़कर 1051 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एस्कॉर्ट्स की आय 961.4 करोड़ रुपये रही थी। साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एस्कॉर्ट्स का एबिटडा 57.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 87.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एस्कॉर्ट्स का एबिटडा मार्जिन 6 फीसदी से बढ़कर 8.3 फीसदी रहा है।

    नतीजों पर सीएनबीसी-आवाज़ से बात करते हुए एस्कॉर्ट्स के ग्रुप फाइनेंशियल कंट्रोलर, भरत मदान ने कहा कि पिछले 2 साल से ग्रोथ में कमजोरी के बाद ये पहली तिमाही रही है जहां ट्रैक्टर सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। दक्षिण और पश्चिम भारत में अच्छा कारोबार रहा है। साथ ही यूपी, एमपी और बिहार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अभी भी ग्रोथ आने और सेंटिमेंट पॉजिटिव होने में समय लग सकता है। आने वाले दिनों में दक्षिण और पश्चिम भारत में कारोबार और बेहतर होने की उम्मीद है। अच्छे मॉनसून के चलते दूसरी छमाही में उत्तर भारत के कारोबार में ग्रोथ मुमकिन है।

    भरत मदान के मुताबिक लागत कम करने के अलावा कमोडिटी की कीमतों में गिरावट से मार्जिन में सुधार देखने को मिला है। हालांकि आगे स्टील और रबर की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका है, ऐसे में दूसरी तिमाही से मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है। वहीं अप्रैल-जून तिमाही में कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। सरकार के माइनिंग और रोड सेक्टर में प्रोजेक्ट शुरू करने का फायदा कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेगमेंट को मिला है।

    वीडियो देखें

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।