बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने सस्ते हवाई सफर के लिए सेल लगाई है। ऑफर के तहत घरेलू यात्रा के लिए एयरलाइन के किराए 599 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं। ये ऑफर 3 दिन के लिए है, जो आज से लेकर 25 फरवरी तक चलेगा। इस सेल में छूट पाने के लिए आपकी यात्रा 1 मार्च से 13 अप्रैल के बीच होनी चाहिए।
