आपके नए साल के सेलिब्रेशन को और स्पाइसी बनाने के लिए एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट नया ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत अगले साल 9 जनवरी से 28 अक्टूबर की यात्रा के किराए 737 रुपये से शुरु हैं। कुछ चुनिंदा उड़ानों का किराया 937 रुपये है। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको 21-24 नवंबर के बीच टिकट बुक करनी होगी।
