Get App

नए साल पर स्पाइसजेट का स्पाइसी ऑफर

इस ऑफर के तहत अगले साल 9 जनवरी से 28 अक्टूबर की यात्रा के किराए 737 रुपये से शुरु हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2016 पर 3:55 PM
नए साल पर स्पाइसजेट का स्पाइसी ऑफर

आपके नए साल के सेलिब्रेशन को और स्पाइसी बनाने के लिए एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट नया ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत अगले साल 9 जनवरी से 28 अक्टूबर की यात्रा के किराए 737 रुपये से शुरु हैं। कुछ चुनिंदा उड़ानों का किराया 937 रुपये है। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको 21-24  नवंबर के बीच टिकट बुक करनी होगी।

इसके अलावा स्पाइसजेट अपने एयरपोर्ट काउटर्स पर 24 नवंबर के आधी रात तक इस ऑफर को तहत बुकिंग के लिए पुराने 500 और 1000 रुपये नोट स्वीकार करेगी। हालांकि पुराने 500 और 1000 रुपये नोट के जरिए की गई बुकिंग रिफंडेबल नहीं होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें