आईएनएस विक्रांत युद्ध पोत के मेटल से बनी बजाज की वी बाइक ने बिक्री के नये रिकॉर्ड बनाए हैं। बजाज वी बाइक की बिक्री इसी साल 23 मार्च से शुरू हुई थी। और मार्च से अब तक चार महीने में इसकी 1 लाख से भी ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। इस बाइक की बिक्री शुरू होने से पहले ही 20000 से भी ज्यादा बुकिंग हो चुकी थी। कंपनी का कहना है कि डिमांड को देखते हुए अगले महीने से इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी भी बढ़ाएंगे। बजाज वी15 बाइक की खासियत है कि लुक और स्टाइल के मामले में ये कैफे रेसर लगती है। इसकी कीमत 62000 रुपये है।