स्टरलाइट टेक का मुनाफा 34.6% बढ़ा, आय घटी

दूसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक का मुनाफा 34.6 फीसदी बढ़कर 50.8 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 27, 2016 पर 4:11 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक का मुनाफा 34.6 फीसदी बढ़कर 50.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक को 37.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक की आय 8.7 फीसदी घटकर 550.6 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक की आय 603.4 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में स्टरलाइट टेक का एबिटडा 114.2 करोड़ रुपये से घटकर 101.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक का एबिटडा मार्जिन 18.9 फीसदी से घटकर 18.5 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।