हलचल वाले शेयर, जाने क्या रही वजह

बीएमसी की ओर से मुंबई में एफएसआई बढ़ाने के प्रस्ताव का असर आज रियल्टी शेयरों पर दिखा।

अपडेटेड Apr 28, 2016 पर 5:28 PM

रियल्टी शेयरों में तेजी

आज रियल्टी शेयरों में तेजी देखने को मिली। बीएमसी की ओर से मुंबई में एफएसआई बढ़ाने के प्रस्ताव का असर आज रियल्टी शेयरों पर दिखा। बीएमसी यानी बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने मुंबई में एफएसआई बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब मुंबई के मुख्य शहरी इलाके यानी चर्चगेट से माहिम तक के इलाके में एफएसआई  की सीमा 2 से 5 के बीच रखने को मंजूरी मिल गई है। इसका फायदा रेसिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी दोनों को होगा। मॉल्स, स्टार होटलों के लिए 5 की एफएसआई मिलना मुमकिन है। जानकारों का कहना है कि इससे बिल्डर्स को प्रोजेक्ट की लागत कम रखने में मदद मिलेगी और घर की कीमतों में कमी देखने को मिलेगी। मुंबई में एफएसआई बढ़ाने के प्रस्ताव के बाद रियल एस्टेट शेयरों में 3-9 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इंडिया बुल्स रियल एस्टेट, एचडीआईएल, डीबी रियलटी, गोदरेज प्रोपर्टीज में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली।

जुबिलेंट फूड्स की पिटाई

आज जुबिलेंट फूड्स की जमकर पिटाई हुई। शेयर करीब 10 फीसदी तक गिरा। दरअसल, जुबिलेंट फूड्स में प्रोमोटर्स ने 3.3 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। बाजार खुलते ही हुए बड़े सौदों ने शेयर पर दबाव बना दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।