इन कंपनियों में क्यों है हलचल, क्या हैं खबरें

गैमन इंडिया की ईपीसी सब्सिडयरी को बेचने की बातचीत आखिरी दौर में है।

अपडेटेड Mar 23, 2016 पर 8:46 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    विदेशी कंपनियों के एग्जिट का सिलसिला जारी है। जेपी मॉर्गन ने अब भारतीय म्युचुअल फंड कारोबार से निकलने की तैयारी कर ली है। कंपनी म्युचुअल फंड कारोबार एडलवाइज फाइनेंशियल को बेचेगी। ये डील एक से दो महीने में पूरी होगी। जेपी मॉर्गन के म्युचुअल फंड कारोबार में कुल 7 हजार 80 करोड़ रुपये के एसेट हैं। जेपी मॉगर्न से पहले 6 और विदेशी कंपनियां भारतीय म्युचुअल फंड बाजार से निकल चुकी है।

    भारती एयरटेल पर मूडीज की रिपोर्ट है। मूडीज के मुताबिक तंजानिया में टावर बिजनेस की बिक्री और वीडियकॉन के साथ स्पेक्ट्रम की डील से कंपनी को काफी फायदा होगा।

    गैमन इंडिया की ईपीसी सब्सिडयरी को बेचने की बातचीत आखिरी दौर में है। जल्द ही इसका एलान हो सकता है। स्ट्रैटजिक इन्वेस्टर गैमन इंडिया के ईपीसी सब्सिडयरी में करीब 75 फीसदी हिस्सा खरीदेगा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।