स्ट्राइड्स शासून का मुनाफा 2 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में स्ट्राइड्स शासून का मुनाफा 2 गुना बढ़कर 74.1 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 28, 2016 पर 2:30 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में स्ट्राइड्स शासून का मुनाफा 2 गुना बढ़कर 74.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में स्ट्राइड्स शासून का मुनाफा 35.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में स्ट्राइड्स शासून की आय 33.3 फीसदी बढ़कर 953.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में स्ट्राइड्स शासून की आय 715 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में स्ट्राइड्स शासून का एबिटडा 118.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 168.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में स्ट्राइड्स शासून का एबिटडा मार्जिन 17 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में स्ट्राइड्स शासून के फॉर्मूलेशन कारोबार की ग्रोथ 73 फीसदी रही है। स्ट्राइड्स शासून के मुताबिक फॉर्मूलेशन पोर्टफोलियो में बेहतर प्रदर्शन की वजह से दूसरी तिमाही में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी छमाही में एबिटडा ग्रोथ 41-52 फीसदी रहने का अनुमान है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।