आईडीबीआई बैंक में आज से हड़ताल शुरू

आईडीबीआई बैंक को प्राइवेटाइज करने के फैसले से खफा हुए बैंक कर्मचारी आज से हड़ताल पर चले गए हैं।

अपडेटेड Mar 28, 2016 पर 3:40 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सरकार के आईडीबीआई बैंक को प्राइवेटाइज करने के फैसले से खफा हुए बैंक कर्मचारी आज से हड़ताल पर चले गए हैं। बैंक यूनियन के मुताबिक हड़ताल 31 मार्च तक जारी रहने वाली है। दरअसल, सरकार ने आईडीबीआई बैंक में अपना हिस्सा 80 फीसदी से घटाकार 50 फीसदी करने का एलान किया है। लेकिन आईडीबीआई बैंक के करीब 17,500 कर्मचारी सरकार के इस फैसले से नाखुश हैं और इसलिए वो इसका विरोध कर रहे हैं।

    इस हड़ताल की वजह से ग्राहकों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए आईडीबीआई बैंक कस्टमर्स को एस.एम.एस भेजकर हड़ताल के बारे में जानकारी दे रहा है। बैंक के मैनेजमेंट का कहना है कि हड़ताल के बावजूद कुछ ब्रांच को खोला जा रहा है ताकि ग्राहकों को ज्यादा परेशानी ना हो।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।