सुबेक्सः मुनाफा 46.4% घटा, आय सपाट

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सुबेक्स का मुनाफा 46.4 फीसदी घटकर 9.7 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड Dec 06, 2016 पर 2:47 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सुबेक्स का मुनाफा 46.4 फीसदी घटकर 9.7 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सुबेक्स का मुनाफा 18.2 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सुबेक्स की आय सपाट होकर 83.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

    तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सुबेक्स का एबिटडा 23.7 करोड़ रुपये से घटकर 16.4 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सुबेक्स का एबिटडा मार्जिन 28.4 फीसदी से घटकर 19.6 फीसदी हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।