सन फार्मा ने शेयर के बायबैक का एलान किया है। कंपनी 22 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर के बीच 75 लाख शेयर का बायबैक करेगी। बायबैक के लिए कंपनी को सेबी से मंजूरी मिल गई है। कंपनी 900 रुपये के भाव से बायबैक करेगी। शेयर खरीदी पर कंपनी 675 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बायबैक के बाद कंपनी में प्रोमोटर्स की होल्डिंग 54.97 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो जाएगी।
