सन फार्मा के मुनाफे में 92.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 92.7 फीसदी बढ़कर 1713.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 31, 2016 पर 9:11 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 92.7 फीसदी बढ़कर 1713.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 889.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सन फार्मा की आय 24.9 फीसदी बढ़कर 7634.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सन फार्मा की आय 6112.4 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में सन फार्मा का एबिटडा 794.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 2520.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में सन फार्मा का एबिटडा मार्जिन 13 फीसदी से बढ़कर 33 फीसदी रहा है।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सन फार्मा का टैक्स खर्च 170.6 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सन फार्मा को 599.9 करोड़ रुपये का टैक्स रिवर्सल हासिल हुआ था। वहीं सन फार्मा का बोर्ड 23 जून को शेयर बायबैक पर विचार करने वाला है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।