सन फार्मा के बोर्ड की मीटिंग से पहले इसके शेयर में तेजी देखी गई है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग में शेयर बाय बैक पर चर्चा हो सकती है जिसके चलते शेयर में खरीदारी दिखी। कंपनी के पास मार्च 2016 के अंत तक 14 हजार करोड़ रुपये का कैश था। जिसे देखते हुए जानकारों का मानना है कि कंपनी 10-25 फीसदी शेयर बाय बैक कर सकती है।
