आज फार्मा सेक्टर दबाव में देखने को मिला। यूएसएफडीए ने कंपनी के हलोल प्लांट पर आपत्तियां जताई हैं जिसके के बाद सन फार्माशेयर में बिकवाली देखने को मिली। यूएसएफडीए की ये जांच 1 दिसंबर को पूरी हुई थी। जांच के बाद यूएसएफडीए ने कंपनी को हलोल प्लांट के लिए 14 पन्नों की आपत्तियां जारी की हैं। सन फार्मा को यूएसएफडीए की आपत्तियों पर 15 दिन में जवाब देना होगा।