सन टीवी के मुनाफे में 16% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 16 फीसदी बढ़कर 236 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 27, 2016 पर 4:36 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 16 फीसदी बढ़कर 236 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 203 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में सन टीवी की आय 4 फीसदी बढ़कर 570.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष चौथी तिमाही में सन टीवी की आय 548.6 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में सन टीवी का एबिटडा 423.3 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 426.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में सन टीवी का एबिटडा मार्जिन 77.1 फीसदी से घटकर 74.8 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।