सन टीवी का मुनाफा 22% बढ़ा, आय 10.2% बढ़ी

दूसरी तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 22 फीसदी बढ़कर 270 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 11, 2016 पर 4:59 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 22 फीसदी बढ़कर 270 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सन टीवी का मुनाफा 221.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सन टीवी की आय 10.2 फीसदी बढ़कर 625.5 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सन टीवी की आय 567.6 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सन टीवी का एबिटडा 430.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 466.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सन टीवी का एबिटडा मार्जिन 75.9 फीसदी से घटकर 74.5 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।