एचएसबीसी ने इंडिया ऑपरेशन के मैनेजमेंट में बदलाव किया है। बैंक ने भारतीय क्लाइंट्स के कवरेज को मजबूत करने के लिए सुनील संघई को एचएसबीसी इंडिया का वाइस चेयरमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का हेड बनाया गया है। सुनील संघई एचएसबीसी इंडिया के ग्रुप जनरल मैनेजर और सीईओ स्टुअर्ट पी मिलने और ग्लोबल बैंकिंग एशिया पैसिफिक के को-हेड मार्टिन हेथॉन को रिपोर्ट करेंगे।
