सुजलॉन को ₹237.6 करोड़ का मुनाफा

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सुजलॉन का एबिटडा 101.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 618.9 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड Nov 11, 2016 पर 7:04 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सुजलॉन को 237.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सुजलॉन को 201.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सुजलॉन की आय 57.4 फीसदी बढ़कर 2752.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सुजलॉन की आय 1749 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सुजलॉन का एबिटडा 101.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 618.9 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सुजलॉन का एबिटडा मार्जिन 5.8 फीसदी से बढ़कर 22.5 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।