सिंडिकेट बैंकः मुनाफा 73.8 घटा, ब्याज आय 4.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 73.8 फीसदी घटकर 79 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 28, 2016 पर 2:37 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 73.8 फीसदी घटकर 79 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिंडिकेट बैंक का मुनाफा 302 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिंडिकेट बैंक की ब्याज आय 4.7 फीसदी बढ़कर 1479 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिंडिकेट बैंक की ब्याज आय 1412 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सिंडिकेट बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.7 फीसदी से बढ़कर 7.53 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सिंडिकेट बैंक का नेट एनपीए 4.48 फीसदी से बढ़कर 5.04 फीसदी रहा है।

    रुपये में सिंडिकेट बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ग्रॉस एनपीए 13832 करोड़ रुपये से बढ़कर 15434 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सिंडिकेट बैंक का नेट एनपीए 9015 करोड़ रुपये से बढ़कर 10051 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सिंडिकेट बैंक की प्रोविजनिंग 2412 करोड़ रुपये से घटकर 673.5 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 481 करोड़ रुपये रही थी। 30 जून 2016 तक सिंडिकेट बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 52.67 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।